झरिया । सोमवार को महिला सफाई कर्मी मंजू देवी के साथ दुकानदार के द्वारा गाली – गलौज करते हुए मारपीट मामले को लेकर मंगलवार को बाल्मीकि महापंचायत के बैनर तले बाल्मीकि कॉलोनी कोयरीबाँध झरिया मे एक बैठक हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज बाल्मीकि ने किया, बैठक में पंकज बाल्मीकि ने कहा कि सोमवार 26 जनवरी को झरिया बाजार मे महिला सफाई कर्मी मंजू देवी के साथ दुकानदार सुनील केशरी ने जाती सूचक गाली- गलौज करते हुए मारपीट । जिसे हम समाज के लोग बर्दास्त नही करेंगे, मामले को लेकर पीड़िता मंजू देवी ने झरिया थाना में लिखित शिकायत किया है, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया और आरोपी को गिरफ्तार नही किया है । मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि अगर 48 घंटे के अंदर सुनील केशरी को गिरफ्तार कर नंगे पाँव शहर मे पैदल घुमाया जाय ताकि भविष्य मे कोई भी हमारी मां बहनो के साथ मारपीट करना तो दूर की बात है, आँख उठाकर ना देख सके । अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले 30 जनवरी गांधी स्मृति दिवस के मौके पर हम लोग एक दिन पूरे सफाई कर्मी कार्य को बहिष्कार करते हुए जय भीम जय संविधान के नारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से नगर भ्रमण करते हुए विरोध प्रदर्शन करने का काम करेंगे । अगर उससे भी बात नहीं बनी तो अनिश्चित कालीन सफाई कार्य को पुरे शहर मे बंद कर देंगे, मौके पर सुभास बाल्मीकि, बिक्की बाल्मीकि, शिवबालक पासवन, गंगा बाल्मीकि, भगवान दास, राजू दास, बबलू दास, रामजीत भुइया, विशाल बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, अजय पासवन, आदि समेत कई लोग मौजूद रहे ।
