झरिया । जय मां कुलदेवी बेरी वाली मां बेरी सेवक परिवार झरिया धनबाद के द्वारा बेरी वाली माता का षष्ठम वार्षिक उत्सव का शुभारंभ 20.1. 2026 दिन मंगलवार को सत्यनारायण मंदिर झरिया में दो दिवसीय कार्यक्रम की सफलता के लिए महिला सदस्यों के द्वारा मां को चुनरी चढ़ाकर आह्वान किया गया वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन मां का भव्य मंगल पाठ 251 महिलाओं के द्वारा किया गया मां का मंगल पाठ कोलकाता से प्रसिद्ध पाठ वाचीका श्रीमती ममता सराफ द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में पाठ की रचयिता श्रीमती उषा गुप्ता जी और नरेंद्र गुप्ता जी विशाखापट्टनम से विशेष कर पधारे हैं
इस कार्यक्रम मां का स्वागत नौ कन्याओं के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मां का चुनरी उत्सव मेहंदी उत्सव गजरा उत्सव मनाया गया
मां बेरी परिवार के द्वारा मां का भव्य दरबार सजाया गया मां को 56 भोग फल भोग बुंदिया भोग लगाया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बेरी परिवार के संरक्षक गण राम प्रसाद कटेसरिया जी सज्जन खरकिया जी देवेंद्र खरकिया जी अर्जुन तायल जी विजय सिंघानिया अशोक अग्रवाल जी कैलाश अग्रवाल विमल अग्रवाल शिव प्रसाद कथुरिया राजेंद्र अग्रवाल जी रमेश रिटोलिया जी अरुण रितोलिया जी रामनिवास जी अनिल खरकिया मनोज अग्रवाल अजय तायल राजकुमार बंसल पंकज बगड़िया बंटी कथुरिया नवीन कटेसरिया धीरज रिटोलिया अजय मित्तल विवेक अग्रवाल रतन अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल अनीता तायल चंचला अग्रवाल रूपा देवी मनीता अग्रवाल रीता अग्रवाल अणु तायल अनीता खरकिया शोभा बगड़िया सरिता कटे सरिया और मां बेरी सेवक परिवार के सभी सदस्य गण का हर प्रकार से सहयोग रहा ।
