अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह रिवर साइड स्थित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को धार्मिक संस्कार ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग सह मंत्री सोनू गिरी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बजरंग दल पाथरडीह प्रखंड के आदर्श क्लब सुदामडीह के सौजन्य से 24 जनवरी दिन शनिवार को महाभारत एवं रामायण पर आधारित सभी स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क प्रश्न परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें कक्षा 2 से 10 तक के छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगे। सरकारी गैर सरकारी, स्कूल,इंग्लिशमीडियम,हिंदी मीडियम के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगें। जिसमें बच्चों से 100 अक्जेवटिव महाभारत एवं रामायण से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। परीक्षा का समय 2 बजे से 430 बजे तक होगा।

जिसमें सभी छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना स्कूल आई डी कार्ड लाना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के विजेता को 21 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 11 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्रों को 5500 सौ रूपये के धन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर विश्व हिंदू परिषद महामंत्री आनंद कुमार,रण वीर बाउरी,राहुल दास,नीरज कुमार,प्रभु महतो,सुग्रीव कुमार, निमाई रजक,सौरभ महतो,दीपक कुमार,राम, गौतम कुमार,साधन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *