अभिषेक मिश्रा

सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह बस्ती में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोला, स्थानीय लोग व गश्ती पुलिस की सक्रियता से अपराधी भाग निकले

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनूडीह बस्ती में गुरुवार की रात्रि लगभग एक बजे चोरों का एक दल ने धावा बोल दिया। बस्ती के कुछ लोग को नजर पड़ते ही हो हल्ला मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सुदामडीह पुलिस को दिया। पुलिस की गश्ती दल पहुँचने पर लोगों का हिम्मत बढ़ा और अपराधियों को खोजने में सभी जुट गए। तथा नुनुडीह बस्ती लाल मैदान के जंगलों में काफी खोजबीन किया गया। परन्तु गिरोह के सभी अपराधी भाग निकले।

एक गली में चोरों का छूटा हुआ लोहे का एक कटर पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही बस्ती के हनुमान मंदिर के निकट गली में लगी हुई एक सीसीटीवी कैमरे फुटेज में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। जिसे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को पुलिस खँगाल रही है। इस घटना के बाद बस्ती के लोग व पुलिस रात भर चौकन्ना रही और रात जग्गा किया। जिस कारण चोरों की मंशा नाकाम हो गई। सीसीटीवी कैमरे में 10 से 12 की संख्या में अपराधियों के तस्वीर आ रही है। इस घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
माना जा रहा है कि अपराधियों का गिरोह कोई बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। परन्तु स्थानीय लोगों की सक्रियता से अपराधी चोरी करने में असफल रहे। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बन्द घरों में ही अधिकांश चोरी होती है। घर बन्द कर बाहर जाने वाले लोग पुलिस को जरूर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *