झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के 4 नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित मां मंगला चंडी मंदिर परिसर में शनिवार की अहले सुबह एक कमरे में रखे कपड़े और तिरपाल समेत अन्य सामान में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा तफरी मच गई । आग लगने के घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया । फायर ब्रिगेड के टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था ।
घटना को लेकर मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर के बगल में पूजा समिति का एक कार्यालय है, जहां पूजा पंडाल के कपड़े, तिरपाल आदि रखे थे। जहां आग लगी फिर वेंटिलेटर के माध्यम से मंदिर तक पहुंच गई और आग ने भयावह रूप ले लिया। सुबह सुबह स्थानीय लोग धुआं उठता देखा शोर मचाने लगे। शोर सुन कमिटी के सदस्य और स्थानीय लोग तुरंत पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। आग लगने की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी । आग से मंदिर परिसर में स्थित बजरंगबली की मूर्ति और शिवलिंग काला पड़ गया । कई सामान जैसे टाइल्स, बिजली की वायरिंग, पंखे, बल्ब आग की चपेट मे जल गए । मंदिर के पुजारी का कहना है कि हादसे में लगभग दो लाख रुपये की समाप्ति जल गई है । खबर लिखे जाने तक आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
