झरिया । झरिया थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का झरिया पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। सोमवार  को झरिया थाना परिसर सभागार मे सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने  प्रेसवार्ता के दौरान  बताया कि मोटरसाइकिल  गिरोह घर दबोचा गया है,तीन  चोरी व तीन मोटरसाइकिल Jh10AW 2032,Jh10f 6044व WB56c 1944भी बरामद की है। छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार आरोपियों में  बेड़ा नियामतपुर थाना बलियापुर के रहने वाले 27 वर्षीय याकिब खान, बलियापुर नीमटोला निवासी 19 वर्षीय सद्दाम हुसैन और उसी इलाके के 18 वर्षीय मो. जाबिर शामिल हैं। पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिलों में झरिया से चोरी हुई हीरो ग्लैमर के अलावा हीरो होंडा सीडी डाउन और हीरो होंडा स्प्लेंडर भी शामिल हैं। अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और प्रारंभिक जांच में इनके शामिल होने वाले अन्य चोरी के मामलों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। थाना अंतर्गत मातृसदन अस्पताल के पास से 21 अगस्त को एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल Jh10 AW2032चोरी हो गई थी। इस संबंध में वाहन मालिक मो. समीर अहमद शाह ने लिखित शिकायत झरिया  कांड संख्या 227/25दर्ज किया गया था शिकायत के आधार पर झरिया थाना में मामला दर्ज किया गया। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *