धनबाद । हांथ पर सुसाइड नोट लिखकर जेल में सजा काट रहे कैदी ने रविवार की रात आत्महत्या करने का कोशिश किया, जिसके बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा- तफरी मच गई । कैदी ने पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और फिर आत्महत्या करने का प्रयास किया । इसकी सूचना जब जेल प्रशासन को मिली तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जेल प्रसाशन के द्वारा तुरंत उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । वह अपने सुसाइडल नोट में ससुर और अपनी प्रेमिका को आत्महत्या करने के लिए जिम्मेवार बताया है । प्रेम- प्रसंग के मामले में ही उसे सजा हुई है । वह लगभग एक साल से धनबाद जेल में बंद है । उसका नाम जितेंद्र रवानी बताया गया है । उसकी मां ने अस्पताल में मीडिया को बताया कि जेल प्रशासन की ओर से फोन आया कि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है । जब वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची, तो जानकारी मिली कि उसने जेल के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *