अभिषेक मिश्रा

सिंदरी । बीआईटी सिंदरी, धनबाद ने सोमवार, 18 अगस्त को “मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एंड इंडस्ट्री 4.0: टूल्स, टेक्निक्स एंड प्रॉपर्टीज़” विषय पर एआईसीटीई प्रशिक्षण और शिक्षण (ATAL) अकादमी प्रायोजित संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम बीआईटी सिंदरी के यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित और होस्ट किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और उद्योग जगत के लोगों को झारखंड और भारत में मेटल एडिटिव हेतु उन्नत वेल्डिंग प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करना है। इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम 23 अगस्त तक चलेगा।

उद्घाटन दिवस पर डॉ. पंकज राय, निदेशक – बीआईटी सिंदरी ने विशिष्ट वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह एफडीपी, बीआईटी सिंदरी द्वारा तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और उन्नत वेल्डिंग विकास में योगदान देने की दिशा में एक छोटा प्रयास है। इस अवसर पर निदेशक ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे इस सीख को विद्यार्थियों तक पहुँचाएं जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर प्रो. विजय पांडेय (विभागाध्यक्ष, यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग) और श्री राजीव रंजन (एक्स हेड कस्टमर, क्वालिटी वेल्डिंग, टाटा मोटर्स इंडिया) भी उपस्थित थे और उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रमुख पहलुओं को रेखांकित किया।

पहले दिन डॉ. बिपिन बी. शरण (टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर) और डॉ. आलोक कुमार दास (आईआईटी आईएसएम, धनबाद) प्रमुख वक्ता रहे। उन्होंने भारत में मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग हेतु उन्नत वेल्डिंग प्रक्रिया की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

आगामी दिनों में विभिन्न संगठनों के निम्नलिखित विशेषज्ञ इस FDP में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे:

डॉ. बिपिन बी. शरण, टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर

प्रो. डॉ. आलोक कुमार दास, आईआईटी आईएसएम, धनबाद

डॉ. मनीदिप्तो मुखर्जी, सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल

श्री राजीव रंजन, टाटा मोटर्स इंडिया

श्री अरुल रीगन, सीनियर मैनेजर, मोनोटेक सिस्टम्स लिमिटेड

प्रो. डॉ. मृृतुंजय कुमार सिंह, आईआईटी आईएसएम, धनबाद

डॉ. सुरजीत कुमार पाल, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईटी पटना

श्री बिजोन दत्ता, रीजनल मैनेजर (सेल्स), फ्रोनियस इंडिया प्रा. लि.

डॉ. आशीष श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रोफेसर, एमआईटी, मुजफ्फरपुर, बिहार

डॉ. विकास उपाध्याय, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी पटना, बिहार

यह एफडीपी, डॉ. पंकज राय (निदेशक – बीआईटी सिंदरी) और प्रो. विजय पांडेय (विभागाध्यक्ष, यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग, बीआईटी सिंदरी) के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है।

प्रो. मनोज कुमार, जो इस एफडीपी के संयोजक हैं, ने भी इस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया। इसका समन्वय डॉ. चैतन्य शर्मा और डॉ. ओम प्रकाश (यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग, बीआईटी सिंदरी) द्वारा किया जा रहा है। डॉ. दिनेश कुमार और प्रो. संजय ओरांव, जो कार्यक्रम के आयोजन सचिव हैं, भी उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. चैतन्य शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *