अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के सुदामडीह ए एस पी कोलियरी के पाथरडीह वर्क शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर लाखों रुपए कीमती पार्ट्स ले कर चलते बने। विदित हो कि अज्ञात चोरों ने पहले बाउंड्री वाल के दीवाल पर सेंध मारी फिर वर्क शॉप के दीवाल में सेंध मार अपने कार्य को अंजाम दिया है।जब की रात्रि पहर ड्यूटी पर बीसीसीएल के गार्ड मौजूद रहते । बताते चले की इस वर्क शॉप में एक से एक कीमती मशीनों के कल पुर्जे ,बड़े बड़े मोटर्स आदि रखे हुए है।इसके देखभाल के लिए बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा लाठी पार्टी वाले गार्ड रखे गए है जो इस जगह के लिए कही से भी उचित नहीं जान पड़ता है। जब की बीसीसीएल के पास सीआईएसएफ के जवान भी उपलब्ध है।


वहीं रात्रि सुदामडीह पुलिस गश्त के दौरान क्षेत्र में पहुंची तो आहट सुन चोर फरार हो गए।उस क्रम में एक पाइप सॉफ्ट तथा एक बुश फेंका पाया गया है। वही इस मामले में वर्क शॉप में कार्यरत वर्कर ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। वर्क शॉप इंचार्ज संतोष यादव बताया कि चोरी हुई है।लेकिन आज मै रेस्ट में हु। सूचना पर ए चंद्रा कोलीयरी मैनेजर व सीआईएसएफ के एम के पासवान घटना स्थल पहुंचे।लेकिन कुछ भी कहने से इनकार किया है।समाचार लिखे जाने तक एफ आई आर नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *