शिक्षा और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान

झरिया । झरिया के प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ. मनीष शर्मा को वर्थी वेलनेस फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक कार्यों में उनके सतत योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए कक्षा 12वीं कॉमर्स के अनेक छात्रों को जिला, राज्य और ऑल इंडिया रैंक (AIR) दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन और समर्पित शिक्षण पद्धति ने अनेक छात्रों को सफलता के नए आयाम तक पहुँचाया है। उनके शिक्षण में नवीनता और गहराई है, जो छात्रों को केवल परीक्षा में नहीं, बल्कि जीवन में भी सफल बनाती है।

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदानः

डॉ. शर्मा केवल शिक्षण तक सीमित नहीं हैं, वे विभिन्न सामाजिक संगठनों में नेतृत्व कर चुके हैं। वर्तमान में वे मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय कार्यकारिणी (2021-23 एवं 2023-25), धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी ब्राम्हण भवन, बालिका विद्या मंदिर, और मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया से भी जुड़े रहे हैं। वे मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी भी हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियाँ :

डॉ. शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम (ऑनर्स) किया है। उन्होंने एम.कॉम, एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.बी.ए., और बी.एड की डिग्रियाँ प्राप्त कीं, जिसमें वे शमशुल हक मेमोरियल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के टॉपर रहे। एम.एड में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से उन्हें विश्वविद्यालय में टॉप रैंक में अपना स्थान बनाया।

पूर्व में मिले प्रमुख सम्मान:

झारखंड नागरिक सम्मान – झारखंड फाउंडेशन द्वारा (2016)

युवा रत्न सम्मान – झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा (2024)

सम्मान पत्र – प्रेस क्लब, झरिया द्वारा (2025)

डॉ. शर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल,
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कोषाध्यक्ष श्री विकास झाझरिया, पूर्व उपाध्यक्ष श्री विवेक लिल्हा, बजरंग अग्रवाल, अमर अत्रि, जोनी शर्मा, गौतम ओझा, विकास खेमका, दीपक शर्मा, विवेक पाल और जितेश सिंह ने डॉ. मनीष शर्मा को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. मनीष शर्मा की यह उपलब्धि झरिया और धनबाद क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *