झरिया । मारवाड़ी युवा मंच भागा शाखा के द्वारा 14 5 2025 बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला स्थित युवा भवन के ग्राउंड में शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ यह प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क थी जिसमें धनबाद जिला के 6 टीम भाग लिए इसमें नेशनल स्तर के खिलाड़ी राहुल कुमार ने भी अपना प्रदर्शन दिखाया जिसमें युवा स्टार धनबाद और पत्थरबांग्ला के बीच कांटे के टक्कर के साथ खेल का प्रदर्शन हुआ जिसमें युवा स्टार धनबाद ने अपनी करी मेहनत के साथ जीत हासिल की और पत्थर बांग्ला की टीम रनर अप हुए इस प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंडर प्रिंस कुमार और बेस्ट राइटर का अवार्ड रोशन कुमार को दिया गया इस कार्यक्रम मैं सूरज कुमार गुप्ता ने अपनी योगदान देकर और अपनी कड़ी मेहनत के साथ इस प्रतियोगिता को सफल बनाया ।
हमारे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा विकास एवं खेलकूद के प्रांतीय संयोजक युवा श्री नीरज अग्रवाल जी और प्रांतीय के नीवर्तमान उपाध्यक्ष अजय तायल जी वायु सेना के अधिकारी राहुल कुमार जी शाखा के अध्यक्ष युवा मनोज अग्रवाल सचिव युवा शुभम बंसल इस कार्यक्रम के संयोजक मोहित अग्रवाल सदस्य अमित अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अभिषेक तायल, अभिषेक अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, शुभ तायल आदर्श अग्रवाल उपस्थित थे।
