धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र स्थित भी-मार्ट मॉल के कर्मी की बुधवार को मौत हो गई। जिसके बाद मॉल के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

यह है मामला : सदर थाना क्षेत्र स्थित भी-मार्ट मॉल के सफाई कर्मी को मॉल कर्मियों ने डीज़ल निकलाने की बात कह बेसमेंट में भेज दिया। जिसके बाद उक्त सफाईकर्मी की तबियत बिगड़ गई। वही आनन-फानन में मौक़े पर मौजूद कर्मियों ने उक्त सफाईकर्मी को अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम मुकेश राम बताया जा रहा है। मृतकों के परिजन ने मुवावजा देने की बात कह मॉल के गेट पर जमकर हंगामा किया।

मुंह से अचानक झाग निकलने लगी, जिसके बाद हम लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, मानव मजूमदार मैनेजर,,,,,,
मामले को लेकर भी मार्ट के मैनेजर मानव मजूमदार ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन मुकेश के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा था । हम लोगों ने जैसे ही देखा उसे सदर अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराया । जहां उसकी स्थिति में कुछ सुधार हुई लेकिन आज अचानक उनके परिजन यहां पहुंचे और उन्होंने बताया है कि मुकेश की मौत हो गई है और वह लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं । हमने अपने आरएमओ को मामले की जानकारी दे दी है, उनके आने के बाद ही कुछ फैसला लिया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *