अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सोमवार की रात सिंदरी BIT कैंपस में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई । इस दौरान BIT कैम्पस रणक्षेत्र में तब्दील हो गया । वही मारपीट की घटना में कई छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है । इस दौरान कैंपस में जमकर लाठी डंडे और रॉड से एक दूसरे के ऊपर छात्रों ने हमला किया और जमकर उत्पात मचाया । मामले की जानकारी जब जूनियर छात्र के परिजनों को मिली तो आनन फानन में वह भी BIT पहुंचे । इस दौरान सीनियर छात्रों के एक गुट ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया और उनके वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया । इस उत्पात के बाद छात्रों के परिजन भी दहशत में है । जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और परिसर में हुड़दंग कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गए हैं । छात्रों के द्वारा उत्पात मचाए जाने का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि छात्रों के द्वारा संस्थान में तोड़फोड़ की गई है । उन्होंने हॉस्टल के कमरों में घुसकर छात्रों के ऊपर हमला बोला है । इस दौरान छात्र जबरदस्ती कमरे में घुसे और अन्य छात्रों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया । इस मारपीट की घटना से डरे सहमे छात्र, रात में ही कैंपस छोड़कर भाग गए । वह किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाई । इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं, जबकि कई छात्र दहशत में आकर हॉस्टल छोड़कर भाग गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *