झरिया । भाजपा ने बस्ताकोला मंडल में फेरबदल करते हुए रिक्त पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा को महामंत्री मनोनयन किया गया है। तरुण राय ने कहा कि मुझे अध्यक्ष बनाए जाने के बाद महामंत्री का पद रिक्त था जिस पर मनोनयन किया गया है। उन्होंने कहा कि योग्य व्यक्तियों को संगठन में दायित्व व प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तरुण राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रिंकू शर्मा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलराम हरि, उपाध्यक्ष चिंटू शर्मा, मंडल मंत्री रूपेश गुप्ता, ईश्वर प्रसाद, नंदकिशोर साव, पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा, मंत्री अनित सिंह, बबलू सिंह, प्रतिमा गिरी ने बधाई दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऊर्जावान पदाधिकारी को दायित्व देने से संगठन और भी सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *