धनबाद । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का आतंकी कनेक्शन झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर से जुड़ रहा है और जांच शुरू हो गयी है। पहलगाम घटना को लेकर शनिवार की सुबह धनबाद के वासेपुर में ATS की टीम पहुंची। टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के आसपास दबिश दिया। बाद में गफ्फार कॉलोनी के अमन सोसायटी, वासेपुर बाईपास रोड पहुंची। जहां जांच में जुटी हुई है। शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में ATS टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम कैंप किए हुए है। स्थानीय लोगों की माने तो इस दौरान ATS टीम ने लगभग आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं पूरे इलाके में ATS टीम की दबिश से सनसनी मची हुई है। जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड के धनबाद में भी जांच शुरू हो गयी है। पहलगाम घटना को लेकर शनिवार की सुबह धनबाद के वासेपुर में ATS की टीम पहुंची। टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के आसपास दबिश दिया। बाद में गफ्फार कॉलोनी के अमन सोसायटी पहुंची। जहां जांच में जुटी हुई है। मालूम हो कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों को निशाना बनाते हुए आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 पर्यटकों को धर्म पूछ कर गोली मारी गई थी। जिसके बाद से ही देश भर में अवांछित लोगों की धर पकड़ शुरू हो गई है। वहीं खबर लिखे जाने तक जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *