इचाक मे धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135 वीं जयंती

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती इचाक प्रखंड के देवकुली, पेठिया बागी, कुटुमसुकरी, अंबेडकर नगर इचाक, अलौंजा, मंगूरा समेत दर्जनों गांव मे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देव कुली में स्थित डॉ आंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं सम्राट अशोक एवं ज्योति बा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। देवकुली में विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि भारत देश को आजाद करने में बाबा साहब समेत कई महापुरुषों ने अपना अहम योगदान दिया। बाबा साहब के नेतृत्व में विश्व में सबसे बड़ा संविधान भारत देश में बना। बाबा साहेब 35 भाषाओं के ज्ञाता थे। लेकिन बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वालों ने 1992 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जो पहले मिलनी चाहिए थी। वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि बाबा साहेब ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का नारा दिया था। आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति आई है यह बाबा साहेब के बनाए संविधान का देन है। इसके अलावा प्रमुख पार्वती देवी, जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास एवं मंच संचालन बिरेंद्र दास एवं बालेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व मुखिया महेंद्र कुमार दास, सिकंदर दास, महेश पासवान, अनिल सिंह, तुला राम, श्रीकांत ठाकुर, मिथलेश सिंह, जगन ठाकुर, दिनेश्वर रविदास, सहदेव रविदास, प्रबिल रविदास, कैलाश भुइयां, अशोक यादव, राजेंद्र कुमार रवि, अनुज मेहता, नरेश रजक, संजय रविदास, तापेश्वर रविदास, विनोद दास, दिनेश्वर दास समेत बड़ी संख्या ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जितेंद्र कुमार दास के पुत्र दास जिगर कुमार ने अपने द्वारा बाबा साहब के तस्वीर की प्रस्तुति की साथ ही जिगर कुमार एवं जानवी ने अंग्रेजी में संबोधन किया। पेठिया बागी इचाक में जिप सदस्य रेणु देवी, आजसू नेता प्रदीप कुमार मेहता, प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, राजकुमार राम, राजद नेता शत्रुघ्न राम, अशोक राम, सेवा राम, नेमधारी राम, शिक्षक रामचंद्र राम, लालमोहन राम, जितेंद्र कुमार दास, जगदीश राम ने भी बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके अलावा कुटुमसुकरी, आंबेडकर नगर इचाक, मांगुरा, दरिया गांव में बाबा साहेब की झांकी निकाली गई। इसके अलावा बरियठ, इचाक मोड़, लोटवा समेत अन्य जगहों में भी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *