निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा कोर्ट मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के बीच डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एक महान भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने भारत के संविधान में मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा देते है।डॉ भीमराव अंबेडकर ने श्रम सुधारों, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौके पर बिमल कुमार भैया, विक्रांत सिंह, हेमंत झा, धर्मवीर, विशाल, बिट्टू, सत्यम,राजा,नेहरू,करण कुमार,ऋतिक,रोहीत ,संतोष कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *