बस्ताकोला में मनाई गई बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
झरिया । बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक पर सोमवार को भाजपा ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग संविधान को लेकर झूठी अफवाह फैला रही हैं और आम जनता को दिग्भर्मित करने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने ही डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान और अनादर किया था। ऐसे झूठे कांग्रेसी नेताओं को अब भाजपा बेनकाब करने का काम करेगी। कांग्रेस नेताओं को अब उनके अनुसार ही जवाब दिया जाएगा। राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि बाबासाहेब की एक एक बातों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुसार ही चलकर लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम कर रही हूं। आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने प्रस्तावना को पढ़कर सुनाने का काम किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तरुण राय ने किया। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, राजेश पासवान, श्रीराम यादव, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, योगेंद्र यादव, ध्रुव हरि, मंडल अध्यक्ष तरुण राय, बप्पी बाउरी, संतोष शर्मा, संतोष रवानी, रामदेव शर्मा, रूपेश गुप्ता, रंजीत दास, संतोष सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडे, आकाश पासवान, अनित सिंह, राजकिशोर जेना, रिंकू शर्मा, पप्पू पासवान, अवधेश साव, बच्चा गिरी, बलराम हरि, काजू राय, अनिल शर्मा उपस्थित थे।
