धनबाद । सोमवार को मनईटांड़ स्थित एक घर में आग लगने से अफरा – तफरी मच गई । मनईटाड़ पार्क स्थित पुरोहित गोपाल व दीनबंधु झा के घर मे आग लग गई। आगलगी की घटना में कपड़े, फर्नीचर सहित दो लाख का संपति जलकर राख हो गया । आग लगने की वजह शॉट – सर्किट बताया जा रहा है। पुरोहित गोपाल ने बताया कि घर के उपरी मंजिल पर भाई दीनबंधु के साथ अलग अलग कमरे मे रहते है।सोमवार की दोपहर सभी परिविर नीचले कमरे मे थे।तभी शार्ट सर्किट से उपर मंजिल के मकान मे आग लग गई।आस पास के लोगों ने धुआं उठते देख घरवालों को सूचना दी।इसके बाद क्षेत्र मे अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।वहीं सूचना पाकर डमकल भी पहुंची।भुक्तभोगी दोनों भाई घर घर जाकर पुजा पाठ करते है।इस घटना के बाद पूरा परिवार मर्माहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *