निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी आदिवासी मोर्चा की ओर से जामताड़ा यज्ञ मैदान में आदिवासीयों की घटती जनसंख्या और लूटती जमीन के विरोध में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराण्डी पहुँचे। जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली निकाली गई। जो यज्ञ मैदान से निकली और बाजार का भ्रमण किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना समेत पूरे झारखण्ड में डेमोग्राफिक चेंज हुई है। लगातार कई वर्षों से आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है और मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
बांग्लादेशी घुसपैठि मुस्लिम लगातार संथाल परगना के साथ झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में रहने लगे हैं और हमारी बेटी, माटी और रोजगार पर अपना हक जमा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राज्य की जनता से जो वादा किये थे। उसमें विफल हुवे हैं। हेमन्त सोरेन ने उस दौरान कहा था कि पूरे राज्य में पांच लाख नोकरी देने का वादा किये और नोकरी नही मिलने पर बेरोजगार युवक युवतियों को पांच हजार और सात हजार रुपए देने की बात कही लेकिन यहां के युवाओं को न नोकरी मिली न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का उत्थान सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।
