निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज 11 सितंबर को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ० एहतेशाम वकारिब के द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षक, पु0नि0, थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने आयोजित बैठक में पूर्व से लंबित कांड,ववारंट, कुर्की का शीघ्र निष्पादन पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति , क्षेत्र में सघन गश्ती एवं छापामारी, बैंक तथा एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने, साईबर अपराध पर नकेल कसने आदि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिया गया।
