निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का राजस्तरीय चुनाव प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमे फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ साथ जोनल वाइस प्रेसिडेंट का भी चुनाव होता है संथाल परगना जोन में साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, महगामा, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिला आते है। जिसमें निर्विरोध जिला चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को संथाल परगना के वाइस प्रेसीडेंट चुना गया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ साथ जोनल वाइस प्रेसिडेंट वोट के द्वारा चुने जाते है इस चुनाव में राज्य के सभी सम्मानित जिला चैंबर के पदाधिकारी एवं फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थाई सदस्य और अस्थाई सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1 वर्ष के लिए अपना प्रतिनिधि चुनते है फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुने हुए प्रतिनिधि अपने व्यापारियों के हित के साथ साथ सामाजिक कार्यों के लिए सरकार के साथ एवं राज्य के पदाधिकारयों के साथ समन्वय बनाकर राज्य की उन्नति के लिए देश की उन्नति के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर काम करते हैं मैं जामताड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स सचिव 2011 से 2017 तक रहा और 2018 से अब तक अध्यक्ष का पद संभाल रहा हु l फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 20 सितंबर 2024 को राज्य मुख्यालय रांची में होना है इस बार संथाल परगना जोनल वाइस प्रेसिडेंट के रूप में मैने अपना नामांकन किया आज नामांकन की अंतिम तिथि थी संथाल परगना जिले के किसी भी चैंबर के सम्मानित सदस्य एवं फेडरेशन के स्थाई और अस्थाई सदस्य ने जोनल वाइस प्रेसिडेंट के लिए नामांकन नही किया और मैं अजातशत्रु की तरह निर्विरोध जोनल वाइस प्रेसिडेंट चुना गया मैं अपने संथाल परगना के सभी सम्मानित सदस्यों का दिल से सादर आभार व्यक्त करता हूं और अपने जामताड़ा जिला चैंबर के सम्मानित सदस्यों को यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह में पिछले 15 सालों से निस्वार्थ आप सभी की सेवा कर जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहचान पूरे झारखंड में बनाने का प्रयास किया है उसी तरह जोनल वाइस प्रेसिडेंट बनने के बाद जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ-साथ संथाल परगना के सभी जिला चैंबर की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान करने एवं करवाने के साथ-साथ उनके मान सम्मान को बढ़ाने का काम करूंगा साथ ही साथ अगर कोई भी पदाधिकारी हमारे व्यापारियों को कानून का भय दिखाकर या अनावश्यक रूप से परेशान करने का प्रयास करेगा तो उसकी ईट से ईट बजाने का काम संथाल परगना के व्यापारियों के साथ-साथ राज्य के व्यापारी करेंगे सरकार एवं पधाधिकारी एक कदम आगे बढ़ाएं हम जामताड़ा के व्यापारि के साथ-साथ संथाल परगना के व्यापारी एवं राज्य के व्यापारी दो कदम आगे बढ़ाएंगे आइए हम सब मिलकर अपने झारखड़ राज्य एवं अपने देश भारत की उन्नति के लिए मिलकर काम करें क्योंकि व्यापारी वर्ग ही राज्य सरकार हो या केंद्र सरकारकी उन्नति के लिए रीड की हड्डी है इससे इंकार नहीं किया जा सकता और ना ही व्यापारी वर्ग को इग्नोर किया जा सकता है झारखंड के सभी व्यापारियों के साथ-साथ देश के सभी व्यापारियों का सम्मान करें और सम्मान पाएं।
