निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बीते शाम व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता लिपिक संघ की चुनाव सम्पन्न हुई। जिसमें लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए चुनाव हुई। चर्चा का विषय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे थे। लगातार लिपिक संघ के अध्यक्ष रहे माणिक पंडित की साख दांव पर था। माणिक पंडित और दुलाल दे ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। जहां दोनों ने अपने अपने स्तर से प्रचार प्रसार किया। बीते शाम 24 अगस्त को चुनाव संपन्न हुई और वोटो की गिनती हुई। जिसमें माणिक पंडित को कुल 42 वोट प्राप्त हुई। और आपने प्रतिद्वंद्वी दुलाल दे को 26 वोटों जे मात देकर जीत हासिल किये। वहीं सचिव सुभाष महतो, कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन मिया, उपाध्यक्ष बिबेन्दु नायक, सह सचिव दुबराज राय, उपकोषाध्यक्ष निकेश कुमार ने भी जीत हांसिल किये हैं।

सभी को प्रमाण पत्र व फूल माला पहनाकर बधाई दी गई। पुर्र जश्न का माहौल था। इस मौके पर खूब मिठाई बांटी गई। बताते चलें कि 74 वर्षीय माणिक पंडित आज भी जिंदादिल व्यक्तित्व इंसान हैं। जोश खरोश से भरपूर रोजना न्यायालय के समय के अनुसार अपने अधिवक्ता के कार्यालय आते हैं। और पूरी फुर्ती के साथ सभी काम को निपटाने में सक्षम हैं। लिपिक का काम करते हुवे जामताड़ा न्यायालय में लगभग 40 वर्ष बीत गए। इतने वर्षों की मेहनत और लगन से कानूनी जानकार बन गए हैं। जीत हांसिल करने के बाद उन्होंने कहा कि अपने लिपिक साथियों के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। यहां उन्हें जो परेशानी होती उसका निपटारा किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न तरह की हमलोगों का सरकार से मांग है। उन माँग को पूरा करने के लिए लिपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष तक बात रखकर सरकार से पूरा करने का निवेदन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *