निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर सदर अस्पताल जामताड़ा के युवा मैत्री केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा, एएच काउंसलर अनु, जिला लेखा पदाधिकारी मनोज प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान युवा मैत्री केंद्र में आए किशोर किशोरियों के बीच पंपलेट, कॉपी और कलम का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का थीम “क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास के लिए युवा डिजिटल मार्ग” निर्धारित किया गया है। जिसके तहत युवा मैत्री केंद्र में पहुंचे 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को इंटरनेट के उपयोग, इससे होने वाले फायदे और नुकसान के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग किस प्रकार किया जाए जो उनके व्यक्तित्व का विकास कर सके। साथ ही इससे होने वाले नुकसान के संदर्भ में भी जानकारी दी जा रही है। ताकि आज की युवा पीढ़ी इंटरनेट और सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग कर सके और इसके दुष्परिणामों से बच सके।
वही एएच काउंसलर अनु ने निर्धारित थीम पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी के हाथों में गैजेट्स आ गया है। इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग का लत भी किशोर, किशोरियों और युवाओं में बढ़ता जा रहा है। जिससे कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक नुकसान होता है। विशेष कर किशोर किशोरियों में मानसिक तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, आलसपन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही है। कभी-कभी इसका सामाजिक रूप में भी बुरा असर देखने को मिलता है। किशोर किशोरी यो की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वह साइबर फ्रॉड के भी शिकर हो जाते हैं। जिसका बुरा असर न सिर्फ उनको बल्कि उनके परिवार को भी झेलना पड़ता है। इस संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर किशोर किशोरियों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। ताकि इंटरनेट और मोबाइल का सही उपयोग हो सके। युवा पीढ़ी इस लत के शिकार होने से बच सके। साथ ही इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान सोशल साइट्स पर निजी जानकारी को गोपनीय रखने की बात बताई गई है। ताकि सामने वाला व्यक्ति उनके निजता का गलत फायदा नहीं उठा सके। यह पीढ़ी इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर अपने भविष्य और कैरियर को बेहतर दिशा दे सके। मौके पर सदर अस्पताल की कर्मी मोहम्मद शाहबाज, कल्याण गुरुकुल की वार्डन मीना, विनीता बाउरी, सुरजीत बाउरी, वीणा कुमारी, सुमन कुमारी, रेशमा मुर्मू, चांदनी कुमारी, तापस बाउरी सहित अन्य किशोर किशोरियां मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *