रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । सोमवार की सुबह कैदी के दुस्साहस की खबर सामने आई है । जहां अस्पताल में इलाजरत कैदी ने पुलिसकर्मी की हत्या कर दी और अस्पताल से फरार हो गया । मामले की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में इलाजरत कैदी मो. शाहिद अंसारी ने सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर फरार हो गया है । घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है । घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे है ।
