लालटू मिठारी
बलियापुर । प्रखंड सभागार में मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सिंदरी नगर निगम के बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के दौरान बीएलओ द्वारा घर घर मतदाता सत्यापन एवं लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची वितरण के दौरान चिन्हित अनुपस्थित हस्तांतरित दोहरी प्रविष्ठी वाले मतदाता के संख्या के अनूरूप प्रपत्र सात प्राप्त नहीं हो रहें हैं। ऑनलाइन प्रविष्टि भी संतोष जनक नहीं पाया गया। इस संबंध में बीडीओ ने संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ सुपरवाइजर को कार्यो का पर्यवेक्षण करने का शक्त निर्देश दिया। चिन्हित बीएलओ के माध्यम से नियमानुसार हस्तांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं से प्रपत्र सात भरवाने का निर्देश दिया गया। मतदाता सूची को सही एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए चिन्हित मतदाताओं का विलोपन करना आवश्यक है।
