लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिर में प्रथम सोमवारी को पूजा अर्चना करने वाले एवं जल अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का भीड़ देखी गयी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक सुबह तालाब जोड़ियां नदी में स्नान कर शिव मंदिर पहुंचे एवं पूजा अर्चना किया। वहीं भाजपा नेत्री तारा देवी ने पहाड़पुर शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके अलावा सिंदूरपुर, रघुनाथपुर, घड़बड़, परसबनिया, दूधिया, प्रधानखंता, बलियापुर, मोको, कुसमाटांड़ आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
