झरिया । बुधवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया, कुष्ठ कॉलोनी मे अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया । इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया । तस्कर इधर – उधर भाग निकले । इस दौरान लगभग दर्जन भर के भठ्ठियों में टीम छापेमारी की ।
जिसमे अवैध महुआ शराब लगभग 200 लीटर, जावा महुआ लगभग 4000 किलो ग्राम, बरामद कर मौके पर नष्ट कर दिया l साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले वाले डेकची, गैलन, घड़ा, ड्रम आदि को जप्त कर साथ ले गए । मौके का फायदा उठाकर सभी अभियुक्त फरार होने में सफल रहे l वहीं मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि छानबीन के बाद सभी संलिप्त लोगो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियाम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा l प्रारम्भिक जांच में कुछ लोगो का नाम सामने आया है l छापेमारी अभियान में छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद, झरिया अंचल, जोय हेंब्रम, अवर निरीक्षक उत्पाद सिंदरी अंचल श्री कुलदीप कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद पुटकी अंचल सुश्री स्वेता कुमारी, एवम अधिनास्त उत्पाद सिपाही, गृह रक्षा वाहिनी, प्रतिनियुक्त पुलिस बल शामिल थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *