धनबाद । धनबाद जंक्शन पर एक यात्री नशेड़ियों के गिरोह से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर बाथरूम में बंद हो गया था, जिस कारण उनकी जान पर बन आई थी । यात्री लगभग 3 घण्टे तक बाथरूम में बन्द रहा । जिसके बाद RPF और GRP को सूचित किया गया। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की एक यात्री अहले सुबह जमुई से धनबाद पहुंचे जिसके बाद यात्री जंक्शन से बाहर निकले तो कुछ नशेड़ी गिरोह के नजर में आ गए । उसके बाद नशेडी गिरोह के लोग पैसा छिन्नने के इरादे से उसे दौड़ाया उक्त यात्री पैसा और खुद के बचाने के उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय बाथरूम में जा छिपे।
जिसके बाद 3 घण्टे तक बाथरूम बंद रहे। इसके बाद अन्य यात्री को लगा की कोई यात्री आत्महत्या करने के लिए बाथरूम में घुसे है जो पिछले 3 घण्टे से बन्द पड़ा है। इसकी सुचना RPF और GRP को दिया गया है। घटना मंगलवार के अहले सुबह लगभग 4 बजे का बताया जाता है । 7 बजे मौके पर RPF और GRP तथा डॉ की टीम पहुंचे और उक्त बाथरूम का दरवाज़ा तोडा गया। जहा उक्त यात्री भास्कर चौधरी छटपटा रहे थे इलाज के दौरान पता चला की उक्त यात्री रणजीत पासी मिर्गी बीमारी से ग्रसित है। बाथरूम में गिरने से बांया हाथ टूट गया है जिसे बेहतर इलाज के RPF, GRP और डॉ ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा है। घायल की पहचान जमुई जिला के चंदा गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय भास्कर चौधरी के रूप में हुई है ।
