झरिया । झरिया में मिशन दस हजार पौधे के तहत सिंदरी डी एसपी ने थानारोड में किया पौधारोपण पर्यावरण की रक्षा देव आराधना के समान, पेड़ों की रक्षा समाज की जिम्मेवारी ग्रीन लाइफ झरिया एवं यूथ कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वाधान में झरिया के थाना रोड मे गुरुवार को मिशन 10,000 पौधे के तहत गोल्ड मोहर एवं नीम के कई पौधे लगाए गए । मुख्य अतिथि सिंदरी डी एसपी भूपेंद्र प्रसाद राउत एवम् झरिया पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन प्रसाद ने संयुक्त रूप से पौधे लगा कर शुरुआत किया । मुख्य अतिथि सिंदरी डी एसपी भूपेंद्र प्रसाद राउत ने कहा की झरिया कोयलांचल में पर्यावरण की स्थिति ठीक नहीं है यहां के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर वृक्ष बनने तक सेवा करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा देव आराधना के समान है । हमारी संस्कृति में पीपल, बरगद एवम् नीम के वृक्ष को पूजा जाता है जो सबसे अधिक ऑक्सीजन का उत्सर्जन कर हमे प्राण वायु प्रदान करते हैं । कहा की समाज की रक्षा पुलिस करती है अब पेड़ पौधों की सुरक्षा समाज की जिम्मेवारी है । झरिया पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण ही एक मात्र विकल्प है । जिन्दा रहने के लिए सबको ऑक्सीजन चाहिए और वह पेड़ों से ही मिलेगा । उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो पर्यावरण की रक्षा संभव है ।
कार्यक्रम में ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, शिक्षक सरफराज इकबाल, ब्रजभूषण दुबे, मो फहीम, मो नईम, दिवेश कुमार सिंह, मो आजाद, फैज खान, सहिस राजा, आदि ने मिलकर पौधे लगाए ।
