धनबाद । झारखंड के धनबाद में गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ED की एंट्री ने काले धंधे करने वालो में हड़कंप मचा दिया। धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सहयोगी नगर फेज थ्री में रहने वाले बहुचर्चित कोयला कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर ED की टीम ने दबिश दी। कोयला कारोबारी पर पूर्व से ही आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जांच चल रही है। परन्तु अब केंद्रीय एजेंसी की एंट्री से मामले की गंभीरता बढ़ गयी है। सूत्रों के अनुसार ED की टीम प्रमोद सिंह के सहयोगी नगर सहित पहले वाले भूली स्थित क्वार्टर भी पहुंची है । जहां प्रमोद सिंह उक्त क्वार्टर को पहले ही छोड़ चुके हैं । वहां उनके एक रिश्तेदार उक्त क्वार्टर में रहते हैं । वहीं भूली स्थित उनके एक सहयोगी के घर भी ED जांच कर रही है । खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *