लालटू मिठारी
बलियापुर । रोमानिया देश के मशहूर ट्रेवलर बगदान जो 11 वर्ष से लगातार दुनिया के अलग अलग देशों में घूम घूम कर लोगो को वहां के कल्चर और रहन सहन से रूबरू कराते हैं। भारत के उनके इस यात्रा में झारखंड की सादगी उनको यहां तक खींच लाया। रांची से धनबाद होते हुए वो बलियापुर में पहुंचे। जहां वो लोगो से बात किया। भाषा, संस्कृति और रहन सहन के बारे में जानकारी लिया। बाजारों में घूमे। वहीं कुछ लोग उनके साथ सेल्फी भी लिए, उन्होने बताया कि भारत का गांव उन्हें बहुत अच्छा लगता है। भारत के इस यात्रा में उनको काफी रोमांच का अनुभव हो रहा है। आपको बता दे बोगदान ज्यादातर हीचाइकिंग करके यात्रा करते हैं। हीचाइकिंग का अर्थ है कि फ्री लिफ्ट जो किसी भी गाड़ियों में मांग लेते हैं। बलियापुर से वो गोविंदपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के बोलपुर जायेंगे।
जहां वो बंगाल के खानपान, परिवेश और संस्कृती को अपने वीडियो के माध्यम से पूरी दुनिया को दिखाएंगे। बगदान अपने यात्रा को अपने स्माइली ट्रेवलर नाम के यूट्यूब चैनल पर दिखाते हैं वहीं कुछ यादगार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा करते हैं। बगदान निपनिया में आयोजित एक शादी समारोह में भी पहुंचे। बलियापुर जिला परिषद सदस्य उषा महतो व पंसस तपन रजक से यहां की संस्कृति के बारे में जानकारी लिया।
