लालटू मिठारी

बलियापुर । रघुनाथपुर पैक्स में 37 किसानों को धान अधिप्राप्ति का राशि नहीं मिलने से किसानों में रोष हैं। बरमुड़ी के किसान सुबल चन्द्र महतो, बड़ादाहा के किसान ईश्वर महतो, बंदरचुआं के किसान अशोक कुमार महतो का कहना है कि पिछले फरवरी, मार्च को रघुनाथपुर पैक्स में धान का बिक्री किया। वावजूद अभी तक राशि नहीं मिलने से बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। मंगलवार को करीब आधा दर्जन किसान राशि के लिए रघुनाथपुर पैक्स पहुंचे। लेकिन राशि नहीं मिलने से निराश होकर लौट गए। पैक्स के चैयरमैन विजय कुमार महतो, मेनेजर सुबल कुमार महतो का कहना है कि पिछले तीन चार माह से पैक्स में 210 क्विंटल धान रखा हुआ है। जिसका उठाव अभी तक नहीं हुआ है।

37 किसानों को धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं मिली है। कहा कि बरसात के पूर्व मील द्वारा उठाव नहीं किया गया तो 210 क्विंटल धान सड़ जाएगा। मेनेजर ने कहा कि जनवरी से अप्रैल तक कुल धान की खरीद 1236 क्विंटल धान की खरीदारी हुई थी। जिसमें अधिकांश किसानों को उसके खाते पर राशि भेज दी गई थी। अभी तक 37 किसानों का राशि भुगतान नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *