धनबाद । धनबाद के भूली स्थित जलान फैक्ट्री में गोंडूडीह ओपी क्षेत्र निवासी स्व. राम दास मित्री के पुत्र राम इकवाल विश्वकर्मा की मृत्यु फैक्ट्री में काम करने के दौरान हो गई। घटना गुरुवार के दोपहर की है । घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाक़ात की। परिजनों से बात करने पर जानकारी मिली की लगभग 45 वर्षीय मृतक राम इकबाल विश्वकर्मा जलान फैक्ट्री में मेंटेनेंस का काम देखते थे। शेड की मेंटेनेंस के दौरान काफी ऊंचाई से नीचे गिरने पर उनके सीने में चोट लगी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच में रखा गया हैं । कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सौंपा किया जायेगा। हमारी घटना की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
