झरिया । झरिया बाजार में इन दिनों वाहन चालकों व मालिकों के द्वारा झरिया बाजार में गलत तरीके से वाहन को जहां- तहां खड़े कर देने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है । जिस कारण सुबह से लेकर रात तक पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है । लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं । झरिया बाजार में आपको बाइक हो या फिर चार पहिया वाहन बीच सड़क पर ही खड़े देखने को मिल जाएंगे । जिस कारण बाजार में जाम लग जाता है, जिसे लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थी । जिसके बाद गुरुवार की देर शाम ट्रैफिक विभाग की टीम झरिया बाजार पहुंची और गलत ढंग से खड़े वाहनों का चालान काटा । इस दौरान कई लोगों को चेतावनी देकर भी छोड़ दिया गया।
