निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम कानगोई सामुदायिक भवन के पास हनुमान मंदिर परिसर में चित्तरंजन रेल इंजन के प्रशासनिक अधिकारी ने आज मिहिजाम के गणमान्य लोगों के साथ बैठक किया। जिसमें आर पी एफ इन्सपेक्टर जयंत मुखर्जी, सी आई बी इंस्पेक्टर जे० पी० सिंह, जय प्रकाश शाहा, नरेन्द्र सिंह, डी०सी० सामान्ता, जामताड़ा राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव व मिहिजाम के गणमान्य लोगों के साथ स्थानीय पशुपालक शामिल हुवे। बताते चलें कि चित्तरंजन प्रशासन ने मिहिजाम से सटे सभी पॉकेट गेट को बंद कर दिया है। पहले इन सभी पॉकेट गेट से लोगों का आवाजाही होती थी, लेकिन पॉकेट गेट बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

लोग लगातार इन पॉकेट गेट खोलने के लिए ची रे का प्रशासन गुहार लगा रही है। इसी निमित आज ची रे का प्रशासन ने बैहक किये। जहां राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने प्रशासन से मांग किया कि जब से चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना बना है तब से यह सभी पॉकेट गेट खुला है और लोग आसानी से चित्तरंजन आना जाना करते हैं। बच्चों को स्कूल, बुजुर्ग व जरूरत मंद लोग अस्पताल आते जाते हैं। पॉकेट गेट चालू होने से इसके नजदीक रहने वाले लोगों को परेशानी नही होती है।

वहीं ची रे का प्रशासन ने सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि उच्च पदाधिकारियों से इन सभी बातों को रखा जायेगा एक सप्ताह के अंदर इन बिंदुओं पर चर्चा कर कुछ हल निकाला जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन ने यहां के मवेशी पलकों से अनुरोध कुय है कि यदि पॉकेट गेट को खोला जाता है तो कोई भी मवेशी पालक अपनी मवेशियों को ची रे का के अंदर नही लेकर जायेंगें। इस मौके पर राकेश लाल, पवन कुमार, सावी यादव, उमा यादव, वकील यादन सदान्न्द मंडल, अरविन्द कुमा सिंह सहित के सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग व पशुपालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *