निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम थाना क्षेत्र के रामुखटाल में बीते 5 अप्रैल को घर के निकट प्रेम पांडे नामक युवक को चाकू घोंप कर युवक की हत्या किए जाने के मामले में 70 दिनों से फरार चल रहे घटना के मुख्य आरोपी गुलाब दास ने इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद जामताड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। एस पी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने बताया कि मिहिजाम थाना कांड संख्या-24/24 में एसआईटी गठित किया गया था। जिसमें 3 अभियुक्तों को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार किया गया था। हत्या में शामिल सभी आरोपी रामुखटाल का ही रहने वाला है। पुलिस की लगातार छापामारी एवं इश्तेहार निर्गत होने के कारण मुख्य आरोपी गुलाब दास ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है।
गुलाब दास के खिलाफ पश्चिम बंगाल के चितरंजन थाना में भी कांड संख्या-04/21 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। 17 जनवरी 2021 की शाम गुलाब ने अम्बेडकरनगर निवासी आलुआ उर्फ राहुल राम को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
