गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में भीषण सड़क हादसा । यहाँ ट्रक और सवारी ऑटो में आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई । घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सदर आसपास भेजा गया है। जहाँ एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे रांची रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सीरियाटोंगर गांव से एक सवारी ऑटो पर दस लोग सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक अचानक ऑटो से जा टकराया। जिससे ऑटो में सवार दस लोग सड़क के इर्द गिर्द गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण सहयोग के लिए दौड़ पड़े। तब तक एक की मौत घटनास्थल पर हो गई।
वहीं बाकी नौ घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चार और घायलों की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं पांच घायलों में से एक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज अब भी जारी है। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। घायलों ने बताया कि वे लोग काम के करने गुजरात जा रहे थे। इसके लिए जबलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान अचानक पश्चिम दिशा से एक ट्रक आई और सीधे टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।
