दुमका । झारखंड के दुमका से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है । पांच दुष्कर्मियों ने आदिवासी समुदाय की युवती से किया गैंगरेप । घटना दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां युवती अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। पांच युवकों ने युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया फिर धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों नामजद युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दुमका के शिकारीपाड़ा के एक गांव में शादी समारोह था। उसी शादी में पश्चिम बंगाल से एक युवती अपने परिवार के साथ आई थी। बुधवार की रात शादी की रस्म चल रहा था, उसी समय युवती के मोबाइल पर किसी का फोन आया।
वह बात करते हुए घर से कुछ दुर चली गई। जहां पहले से बैठे पांच युवकों की नजर युवती पर पड़ी। उसके बाद सभी युवक उसे उठाकर खेत की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवकों ने लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। उसके बाद घर आकर युवती ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। उसके बाद गुरुवार को युवती के परिजन थाना पहुंच सारी घटना की जानकारी पुलिस की दी। उसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही घटना की जानकारी के बाद एसडीपीओ विजय महतो शिकारीपाड़ा थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद गांव जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि एक युवती के साथ पांच युवको द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल जांच कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
