झरिया । शनिवार की देर रात झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर मेंन रोड देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप एक अनियंत्रित टोटो ने मुन्ना गुप्ता नामक व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया । घटना मेंमुन्ना गुप्ता को काफी जोर की चोट लगी, घायल मुन्ना गुप्ता के अनुसार घटना के बाद जब उन्होंने उठकर टोटो चालक को अस्पताल ले जाने की बात कही तो टोटो चालक आग बबूला हो गया और मुन्ना गुप्ता को गाली गलौज करने लगा । घायल ने इसका विरोध किया तो टोटो चालक ने सड़क किनारे रखा एक ईंट उठाकर मुन्ना गुप्ता के सिर पर दे मारा, जिससे उनका सर फट गया । घटना को देख जब स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे तो टोटो चालक टोटो छोड़कर वहां से फरार हो गया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुन्ना गुप्ता को एक निजी नर्सिंग होम ले गए जहां उनका फास्ट ट्रीटमेंट कराया गया । वहीं घटना के काफी देर तक जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने टोटो को लेकर झरिया थाना पहुंच गए । वहीं मामले में दूसरे पक्ष टोटो चालक से संपर्क नही होने के कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका है।
