धनबाद । शनिवार की देर रात लगभग 10 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 32, ओवर ब्रिज में सड़क हादसा हुआ । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । आवाज सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कार में एक बच्चा समेत चार लोग सवार थे । स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद बच्चा होश में नहीं है । वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है । घटना के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से छती ग्रस्त हो गया है । बता दे की कार सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट है । गाड़ी संख्या जेएच 10 सीबी – 9037 हैं, वही कार के अंदर डिस्बोर्ड पर पुलिस लिखा नेम प्लेट रखा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दूरभाष पर राजगंज पुलिस को दे दी है । वहीं खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाया है ।
