निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । दुमका लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन में शामिल जे एम एम प्रत्याशी नलिन सोरेन विजय हासिल किये हैं। गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद दिया। राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने आज मीडिया से बात करते हुवे कहा कि इंडी गठबंधन के जे एम एम के प्रत्याशी नलिन सोरेन को बधाई देते हैं। जे एम एम नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो की मेहनत ने नलिन सोरेन को विजय का ताज पहनाया है। इसके साथ ही जे एम एम के स्टार प्रचारक और कांग्रेस के साथियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। वहीं लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से लोगों ने इंडिया गठबंधन के नलिन सोरेन पर विश्वास जताया है इसके लिए हमारी गठबंधन को ओर से दुमका लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई और धन्यवाद देते हैं। जन हित के लिए विकास की अब ज्यादा से ज्यादा काम होगा। समाज के आखरी व्यक्ति के लिए हमलोग काम करेंगे।
