लालटू मिठारी

बलियापुर । मोको उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 333 में मोको गांव निवासी बादल बाउरी, 62 वर्ष सुबह करीब साढ़े नौ बजे मतदान करने के लिए गया था। मतदान करने के बाद जैसे ही वह घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। खबर पाते ही आसपास के लोग जुट गए। बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर पहुंचे। वे अपने पीछे तीन लड़का व दो लड़की सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। दूसरी घटना दुधिया बूथ संख्या 336 में रफीक अंसारी की पत्नी जैबुन बीबी मतदान करने गई। मतदान करने के बाद लौटने के क्रम वह गिर गई। ओर उसका हाथ टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *