लालटू मिठारी

बलियापुर । मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी के पक्ष में बुधवार को प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया। प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा कि धनबाद में माफिया हाबी है। कोयला की लड़ाई चल रही है। आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे तत्व को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है। कांग्रेस भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। मोदी सरकार के आलोचना करते हुए कहा कि मंहगाई की मार आम जनता त्रस्त है। दिन प्रतिदिन मंहगाई बढ़ रही है। रोजी रोजगार के नाम पर मोदी सरकार पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार से वंचित रखा है। किसानों की माली हालत खराब है। शिक्षा का स्तर नीचे चला गया है।

धनबाद में विकास के नाम पर लूट मचा है। मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के लिए लड़ाई लड़ी गई। ताकि शोषण मुक्त झारखंड बनें। झारखंड शोषण मुक्त नहीं हुआ बल्कि यहां के लोगों पर शोषण हुआ है। उन्होंने मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी के पक्ष में कैंची छाप पर मतदान करने की अपील लोगों से की। मौके पर मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, मासस जिलाध्यक्ष विंदा पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता देवी, प्रल्हाद महतो, आनंदमयी पाल, दिल मोहम्मद अंसारी, शष्टी सिंह, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, सीमा देवी, पवन महतो, बंटी, मेघू महतो, गणेश महतो, जितेन दे, सुनील महतो, राधेश्याम रजक, विजय रजक, राजू महतो, देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, चंदन भूमिहार, कृष्णा दा आदि मौजूद थे। बलियापुर, करमाटांड़, प्रधानखंता, सिन्दूरपुर, रघुनाथपुर, बड़ादहा समेत दर्जनों गांवों से विशाल जुलूस निकाला गया। अध्यक्षता गणेश महतो व संचालन राजू महतो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *