रांची । झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले हैं। वह अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे। हाई कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद पुनः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जाएंगे। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की ओर से एक दिन की औपबंधिक जमानत मांगी गई थी, जिस पर हाई कोर्ट ने अनुमति नहीं प्रदान की। कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में शामिल होने की छूट प्रदान की और इस दौरान मीडिया से दूर रहने का निर्देश दिया।
