लालटू मिठारी
बलियापुर । प्रधानखंता पंचायत के मल्लिकडीह पीडीएस दुकानदार द्वारा लाभुकों को नियमित राशन नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान के पास हो हंगामा किया। लाभुकों का कहना है कि तीन माह से उन्हें पीडीएस का राशन नहीं मिल रहा है। दुकानदार पर जनवितरण का सामग्री नियमित नहीं देने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसको लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी ने अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। राशन दुकानदार ने इन आरोपों को बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया। मौके पर शंकुतला देवी, गीता देवी, मानो देवी, रागिनी लया, रूकनी देवी, अमृत लया, बासुदेव मांझी, कालीचरण महतो, श्रवण मांझी, मनभूल मोदक, हेमंत मोदक आदि मौजूद थे।
