बलियापुर । शीतलपुर में मंगलवार को खेरवाल जुमिद गांवता का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला के विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग शामिल रहे। आदिवासी समाज के विभिन्न समाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी आदिवासियों को एक मंच में समाजिक मुद्दों के समाधान पर चर्चा हुई। भाषा, जल, जंगल, जमीन, संवैधानिक अधिकार व रूढ़ी बादी प्रथा व परंपरा को सुरक्षित करने के लिए एक जुट रहने का निर्णय लिया। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में विभिन्न संगठनों के भागीदारी व आदिवासी उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर प्रवीण हांसदा, रतन मरांडी, रविश्वर मरांडी, अमृत हेम्ब्रम, रवि हांसदा, अजीत हांसदा, प्रदीप टुडू, सोहन सोरेन, सुरेश हेम्ब्रम, रविंद्र हांसदा, रामलाल मुर्मू, शेखर मुर्मू, विष्णु हांसदा, अरूण हेम्ब्रम, शिव कुमार सोरेन आदि मौजूद थे।
