झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में मंगलवार की देर रात सटर का ताला तोड़कर कैश लॉकर खाड़कर लगभग चार लाख नगद एवं कीमती शराब अज्ञात चोर ले भागा। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस एवं आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुंदन कुशल सब इंस्पेक्टर जय हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंच कर दुकान की जांच शुरू किया। दुकान के कर्मियों ने बताया कि देर रात को दुकान बंद कर चले गए। धर्मेंद्र कुमार नामक गार्ड की ड्यूटी थी। वह बिना बोले ही अपने घर स्टील गेट चला गया था। देर रात को ही एक सुभचिंतक ने सूचना दिया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। देर रात को ही सभी लोग पहुंचे तो देखा की दुकान का कैश काउंटर का लॉकर ही उखाड़ कर लेकर चला गया।

जिसमें लगभग चार लाख नगद था। दुकान में रखा कीमती शराब भी चोरी हो गया है। वही घटना के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। झरिया धनबाद मुख्य सड़क के किनारे ही शराब की दुकान है। हर समय वाहनों का आवागमन एवं पुलिस पेट्रोलिंग वहां भी आवागमन करते रहते हैं। उसके बाद भी सटर तोड़कर चोरी करना कोई आम बात नहीं है पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *