धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ऑर्थो विभाग में आयुष्मान योजना के तहत मरीज का टोटल नी रिप्लेशमेंट किया गया। आयुष्मान पैकेज के तहत 82.5 हजार रुपये का खर्च आया। डॉ. यश सिंह ने बताया कि नीजि अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण का खर्च करीब ढाई लाख रुपये तक आता है। वहीं एसएनएमएमसीएच में मरीज का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ डीपी भूषण, डॉ पप्पू मरांडी, डॉ राहुल चंदन, डॉ लाल बहादुर, डॉ यश सिंह के सहयोग से सफल ऑपरेशन किया गया। वहीं एनेस्थेटिस्ट डॉ सीडी राम, डॉ पवन कुमार, डॉ पियूष सेंगर, डॉ विनित कुमार का सहयोग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *