धनबाद । धनबाद में इन दिनों अपराधी तो अपराधी नेताओं के पुत्र भी पिस्टल लहराते है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के धैया रोड पर सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बेटे आशीष मंडल पर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह ने गाड़ी ओवर टेक कर पिस्टल लहराकर धमकी देने का मामला सामने आया है।

जिसके बाद इस संबंध में फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल शिकायत करने बरवाअड्डा थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि यह क्षेत्र सदर थाना में है। उसके बाद आशीष मंडल और उनकी पत्नी सदर थाना शिकायत करने पहुंचे। आशीष मंडल ने बताया कि रणविजय सिंह के पुत्र ने मंगलवार को उनके गाड़ी को ओवर टेक कर पिस्टल निकाल लहराने लगा और धमकी देने लगा।

बता दे की कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह इन दिनों अपने दबंगई के कारण सुर्खियों में बने हुए है। 26 अगस्त 2023 को सरायढेला थाना क्षेत्र में बिल्डर बिक्रम सिंह के पुत्र आकाश सिंह के साथ भी मारपीट की थी। उसके बाद आज पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल को पिस्टल चमकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *